कलंक कथा : रिश्वत के आरोपी जेई और लाइनमैन गए जेल, संपत्ति की जांच शुरू
वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी। रिश्वत के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार जेई नवनीत यादव और लाइनमैन लक्ष्मण यादव को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया। एंटी करप्शन वाराणसी यूनिट के प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संपत्ति की जांच शुरू कर दी गई। विभाग से जानकारी मांगी गई है। इसके आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जेई नवनीत यादव पर पहले भी कई गंभीर आरोप लगे चुके हैं। एक आरोप सरकारी ट्रांसफॉर्मर का गलत तरीके से उपयोग करने का था। पिछले महीने उसने बिजनेस प्लान में खरीदे गए सरकारी ट्रांसफॉर्मर को मंडुवाडीह चौराहे पर स्थित एक निजी होटल में लगवा दिया था। सरकारी ट्रांसफॉर्मर कई दिनों तक होटल में लगा रहा। इसके लिए उसने होटल मालिक से मोटी रकम वसूली थी। बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.