किशनगंज, अप्रैल 14 -- किशनगंज। सीमांचल में खाकी वर्दी पर आर्थिक अपराध इकाई की दबिश के बाद पुलिस के अधिकारी के काली कमाई की हैरान करने वाली परतें खुल रही हैं, बड़े शहरों में कई जमीन के कागजात, घर, फ्लैट व निवेश के साक्ष्य मिल रहे हैं, जो सीमांचल से लेकर बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है। सीमांचल में इन अफसरों ने अकूत संपत्ति कैसे हासिल की? कोई कुल आय से 60 प्रतिशत अधिक तो कोई 115 प्रतिशत अधिक संपत्ति बना रहा है। इन धनकुबेरों पर दबिश के लिए आर्थिक अपराध इकाई की पांच-पांच टीम को एक साथ छापेमारी करना इसलिए पड़ता है कि इनका अवैध कमाई का नेटवर्क भी बड़ी कंपनी के तरह कई शहरों में फैला है। यह भी पढ़ें- आठ घंटे तक हुई छापेमारी में डायरी,जमीन के कागजात सहित अन्य दस्तावेज बरामद आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि किशनगंज सदर थानाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.