लखनऊ, मार्च 1 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता पावर कॉरपोरेशन के लिए बिजली बिल वसूलने वाली एक निजी कंपनी में गबन का बड़ा मामला सामने आया है। कृष्णानगर थाने में पावर कॉरपोरेशन की अनुबंधित कंपनी सरल ई-कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के जोनल मैनेजर और दो कलेक्शन एजेंटों के खिलाफ 42.32 लाख रुपये हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के आदेश पर की गई है। कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी निवासी अनुराग गुप्ता, जो सरल ई-कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी का यूपीपीसीएल के साथ एक साल का अनुबंध है। इस अनुबंध के तहत कंपनी के कर्मचारी प्रदेश के विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात होकर उपभोक्ताओं से बिजली के बिल वसूलते हैं। जांच टीम को आरोपियों ने गुमराह करने की कोशिश की गबन का यह मामला वाराणस...