कर से मिले 1.62 करोड़ का गोलमाल, जांच शुरू
प्रयागराज, सितम्बर 14 -- प्रयागराज। जलकल विभाग में जलकर और सीवर टैक्स से जुटाई गई रकम के हिसाब को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। विभाग की 4.67 करोड़ रुपये की आय में से 1.62 करोड़ रुपये के गायब होने का आरोप लगाया गया है। मामले की शिकायत पर शासन ने मामले पर जांच बैठा कर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। जलकल के पूर्व महाप्रबंधक पर घोटाले का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि नगर निगम परिसर में तैनात एक सहायक लेखाधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही और विभागीय जांच लंबित होने के बाद भी तत्कालीन महाप्रबंधक ने उन्हें कमेटी में रखा। उनके कार्यकाल में सीवर कर और जलकर से 4:67 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई और सरकारी दस्तावेज में केवल तीन करोड़ पांच लाख रुपये दर्ज किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Roorki News: निगम के निलंबित कर्मचारी के खिलाफ वित्तीय अनिमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.