आगरा, मार्च 19 -- छावनी परिषद बकाया कर वसूली को लेकर सख्त रुख अपना रहा है। छावनी के स्वामित्व वाली 60 दुकानों पर 88 लाख रुपये बकाया है। इनको नोटिस दिया गया है। लेकिन, अभी तक कर चुकाया नहीं गया है। ऐसे में छावनी परिषद ने सीलिंग की प्रक्रिया लाने का निर्णय लिया है। राजस्व अधीक्षक पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि अब 150 और दुकानदारों को नोटिस देने की तैयारी है, जिन पर लगभग एक करोड़ रुपये का बकाया है। उन्होंने बताया कि बालूगंज मार्केट स्थित उनके स्वामित्व वाली दुकान पर करीब पांच लांख रुपये बकाया था। आवंटी को नोटिस दिया गया था। वह दुकान बंद करके भाग गया। लिहाजा ऐसे में छावनी परिषद ने कार्रवाई करते हुए दुकान पर अपना कब्जा ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...