नैनीताल, अप्रैल 21 -- नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका सभागार में मंगलवार को कर निर्धारण समिति की बैठक हुई। सभासद ललिता दफौटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 60 मामलों पर सुनवाई की गई और उनका निस्तारण किया गया।50 हजार रुपये से अधिक के कुल 3 मामलों का निस्तारण पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की उपस्थिति में किया गया। एकतरफा सुनवाई के 30 मामलों का भी निस्तारण मोके पर ही किया गया। दाखिल-खारिज के 2 मामलों का भी निपटारा हुआ। जबकि, आवेदक के न पहुंचने पर एक मामला स्थगित किया गया। इसकी सुनवाई अगली बैठक में होगी। इस दौरान कर निर्धारण समिति की अध्यक्ष ललिता दफौटी, सभासद सपना बिष्ट, गीता उप्रेती, गजाला कमाल, मनोज साह जगाती, जितेंद्र कुमार पांडे, कर अधीक्षक दीपेंद्र बमौला, कर निरीक्षक वेद प्रकाश सैनी, भारत प्रकाश, मोहन सिंह चिलवाल, शोभा चौहान, दीपक पांडे...