नोएडा, जुलाई 2 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। केंद्रीय जीएसटी विभाग (सीजीएसटी) गौतमबुद्ध नगर की टीम ने बदायूं स्थित एक कंपनी और घर पर छापा मारकर अवैध रूप से मशीनों का इस्तेमाल करने के मामले में एक कारोबारी और उनके दो साथियों को गिरफ्तार किया। मशीनों का इस्तेमाल पान मसाले की पैकिंग के लिए पाउच बनाने में किया जाता था। 218.40 करोड़ रुपये की कर चोरी के मामले में गुरुवार को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेरठ की अदालत में उन्हें को पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। विशेष अभियोजन अधिकारी लक्ष्य कुमार सिंह ने कहा कि 30 जून की शाम को सीजीएसटी आयुक्त गौतमबुद्ध की टीम ने बदायूं स्थित मैसर्स रजनी राजी एडबिल ऑल ग्राम सराय पिपरिया दातागंज और कारोबारी रचित गुप्ता के घर पर छापा मारा गया था। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बाबा बि...