मऊ, जनवरी 23 -- मऊ, संवाददाता। राज्य कर और वाणिज्य कर विभाग टीम की मऊ जंक्शन के पार्सल घर के पास से छापेमारी के दौरान कर चोरी के आरोप में जब्त 14 बंडल सामान की जांच में जुट गया है। विभाग के अधिकारी पार्सल घर के पास बुकिंग के लिए आने वाले सामानों पर पैनी नजर रखे हुए है। बताते चलें कि एक दिन पूर्व गुरुवार की शाम को ज्वाइंट कमिश्नर (एसआईबी) नीलेश कुमार सिंह के निर्देश पर सहायक आयुक्त भरतलाल व राज्य कर अधिकारी गंगेश कुमार द्विवेदी ने टैक्स चोरी को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान मऊ जंक्शन के पार्सल घर के पास छापेमारी के दौरान एक पिकअप वाहन 14 बंडल सामान लदा हुआ पकड़ा गया था। अधिकारियों की जांच के दौरान वाहन चालक के पास वाहन पर लदे सामान के बंडल से सम्बंधित कोई भी कागजात, नसीद बिल अथवा अन्य कागजात नहीं उपलब्ध कराया गया था। टीम के सदस्...