जौनपुर, अप्रैल 23 -- जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को कर करेतर कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान विभिन्न विभागों से राजस्व प्राप्ति की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बरदास्त नहीं होगी। जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक भूसा दान कराने के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। साथ ही लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण करने और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.