कर अधिकारी सेवा संघ ने डीपीसी व एसीपी की मांग की
लखनऊ, सितम्बर 27 -- लखनऊ। राज्य कर अधिकारी सेवा संघ ने विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र देकर राज्य कर विभाग में लंबित पदोन्नतियों तथा एसीपी का लाभ दिलाने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष दिव्येंद्र शेखर गौतम तथा महासचिव सुनील कुमार गौतम ने पत्र में कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग के अन्य पदों पर डीपीसी कराकर पदोन्नति आदेश निर्गत किए जा चुके हैं। इसके अदर डीसी से जेसी, एसी से डीसी तथा सीटीओ से एसी पर डीपीसी अभी लंबित है। इसे कराया जाना जाहिए। इसके अलावा एसीपी के विभिन्न चरणों प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय से संबंधिक अनेक प्रकरण लंबित हैं. जिससे अधिकारियों को समय से वित्तीय लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। दोनों ने प्रमुख सचिव से अनुरोध किया है कि अधिकारियों के हित में डीपीसी और एसीपी लाभ दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.