कर्वी से रामघाट तक अतिक्रमण के जाल में जकड़ी मंदाकिनी
चित्रकूट, सितम्बर 7 -- चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि में लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र पतित पावनी मंदाकिनी मुख्यालय कर्वी के पुल घाट से लेकर धर्मनगरी चित्रकूट स्थित रामघाट तक यूपी क्षेत्र में अतिक्रमण के जाल में जकड़ी हुई है। मंदाकिनी के दोनो तरफ फ्लड प्लेन जोन में भी लोगों ने मकान और दुकानें बना रखी है। रामघाट में असरदारों ने होटल भी बना रखा है। सीएम के सख्त निर्देश के बाद अब जिला प्रशासन ने मंदाकिनी के दोनो तरफ किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करने की तैयारी प्रशासन ने कर ली है।
अतिक्रमण के कारण जलप्रलय अतिक्रमण की वजह से ही मंदाकिनी में पिछले सप्ताह जलप्रलय आया था। जिसमें रामघाट से लेकर मुख्यालय कर्वी के तरौंहा में नदी किनारे बने दो से तीन मंजिला मकान जलमग्न हो गए थे। उस दौरान लोगों को जान बचा पाना मुश्किल हो गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.