रांची, अप्रैल 4 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम सड़क दुर्घटना में 67 वर्षीय सनिका पाहन की मौत हो गई। यह हादसा स्टेशन रोड जोने के पास शाम करीब सात बजे हुआ, जब वे अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों में मचा कोहराम, गांव में शोक की लहर:वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्टेशन रोड पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.