रांची, अप्रैल 18 -- कर्रा, प्रतिनिधि। पावर सब स्टेशन हसबेड़ा कर्रा से संचालित बिनगांव फीडर रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। इसके कारण बिनगांव, कच्चाबारी, सावड़ा, सोदाग, तिग्गा, चियूर, मालगो, छाता, पतराटोली, बांदू आटा, केदली, बांरगो, मुटपा सहित आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं कर्रा फीडर से जुड़े मस्जिद चौक और ब्लॉक चौक क्षेत्र की बिजली भी बंद रहेगी। विभाग की ओर से केबल तार खिंचाई, पेड़ों की डालियों की कटाई तथा पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। यह जानकारी बिजली विभाग के मानव दिवस कर्मी अफजल मिरयासी ने दी। यह भी पढ़ें- शहर के रमना फीडर से आज सुबह बंद रहेगी बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.