रांची, मार्च 19 -- कर्रा, प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व की तैयारियों को लेकर कर्रा शिवालय परिसर में गुरुवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नागेंद्र सिंह ने की, जिसमें पर्व को हर्षोल्लास एवं व्यवस्थित तरीके से मनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान रामनवमी पूजा केंद्र कमेटी के सुचारू संचालन को लेकर विचार-विमर्श करते हुए नई समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से नागेंद्र सिंह को केंद्रीय कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। वहीं दिलीप सिंह को सचिव, प्रदीप सिंह, अखिलेश गोप एवं सचिंद्र धल को उपाध्यक्ष बनाया गया। जन्मजय सिंह को कोषाध्यक्ष सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई, जबकि किशोर बड़ाईक को सह सचिव बनाया गया। कुलेन्दर सिंह को महामंत्री तथा दिलीप बड़ाइक को मंत्री नियुक्त किया गया।इसके अलावा नवीन कुमार गुप्ता, आनंद बड़ाइक, गौतम गोस्वामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.