कर्रा में 69 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण
रांची, अगस्त 5 -- कर्रा प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को कर्रा प्रखंड के तीन विद्यालयों में कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इस योजना का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च विद्यालय तक पहुंचने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा ड्रॉपआउट की समस्या को कम करना है। जानकारी के अनुसार, कई गांवों से उच्च विद्यालय की दूरी लगभग 10 किलोमीटर तक होने के कारण अनेक छात्र-छात्राएं आगे की पढ़ाई के लिए नामांकन नहीं करा पाते हैं। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और उच्च विद्यालयों में नामांकन दर बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- Pakur News: छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल का वितरण बुधवार को आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के तहत राजकीय मध्य विद्यालय घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.