रांची, अगस्त 20 -- कर्रा, प्रतिनिधि। खूंटी पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह कर्रा थाना क्षेत्र के लोधमा पुलिस पिकेट के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चारपहिया वाहन से करीब 205 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में वाहन समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 61 लाख 50 हजार रुपये बताया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपी हजारीबाग जिले के बरही क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान रवि शंकर मालाकार, रवि कुमार, मो. इस्राफील, मो. अफरीदी और रिजवान खान के रूप में हुई है। ओडिशा से रांची ले जाया जा रहा था गांजा: यह भी पढ़ें- सख्त कार्रवाई से टूट रही नशे के सौदागरों की कमरजानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को गुप्त सूचना मिल...