रांची, जनवरी 11 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान में शनिवार को कर्रा-रांची-लोधमा रोड स्थित छाता नदी तट पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष मंजू देवी उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में मंजू देवी ने कहा कि सेवा निवृत्त शिक्षक सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने 30-35 वर्षों तक क्षेत्र के नौनिहालों को शिक्षा देकर उनका भविष्य संवारा। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों के मार्गदर्शन से अनेक विद्यार्थी आगे चलकर प्रशासनिक पदों पर पहुंचे होंगे और अपने परिवार तथा राज्य का नाम रोशन कर रहे होंगे। हारूहप्पा हाई स्कूल से सेवानिवृत्त शिक्षक रामस्वरूप मिश्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे हमेशा विद्यार्थियों के प्रति सजग रहे। उन्होंने बताया कि जब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.