रांची, मार्च 16 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा थाना परिसर के स्वागत कक्ष में सोमवार को सरहुल, ईद-उल-फितर और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा, इंस्पेक्टर अशोक सिंह, अंचलाधिकारी अन्वेषा ओना सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैठक में सभी पर्वों को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर जोर दिया गया। ईद-उल-फितर के अवसर पर कर्रा, लोधमा, बरवादाग और तिक्की गांव के ईदगाह व मस्जिदों में सुबह नमाज अदा करने की जानकारी दी गई। सरहुल पर्व को लेकर बताया गया कि 21 मार्च को कर्रा और चांपी में शोभायात्रा निकाली जाएगी। जुलूस दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक निकलेगा, इस दौरान छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने और मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्...