कर्रा में वज्रपात से महिला की मौत, गांव में पसरा मातम
रांची, जून 26 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के मेहा पंचायत अंतर्गत मेहा गांव में शुक्रवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से 28 वर्षीय महिला रानी महुकल की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी महुकल शुक्रवार को मछली पकड़ने गई थी। दोपहर करीब ढाई बजे मौसम खराब होने पर वह घर लौट रही थी। इसी दौरान मेहा बगीचा के समीप अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल: यह भी पढ़ें- झारखंड में ठनका से 12 लोगों की मौत, आज और कल भी बिजली-आंधी का अलर्ट, कब पहुंचेगा मॉनसून?घटनास्थल पर प्रतिक्रिया घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने महिला को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कर्रा पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.