रांची, मार्च 6 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा थाना क्षेत्र के कुदलुम पंचायत अंतर्गत ऐराहातू गांव निवासी बिठू पहान (56 वर्ष) गुरुवार शाम जंगली भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम बिठू पहान जंगल किनारे बंधे अपने बैल को लाने के लिए गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले से बिठू पहान के दोनों हाथ और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं।  घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें जंगल से बाहर निकाला और तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कर्रा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों पर ध्यान देने और लोगों की स...