रांची, अप्रैल 6 -- कर्रा, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कर्रा प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विनोद प्रसाद सोनी के आवास पर आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर पार्टी की स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के ध्वज वंदन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भाजपा की स्थापना, उसके सिद्धांतों और देश के विकास में पार्टी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा का कार्य किया है। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद प्रसाद सोनी, विष्णु प्रसाद, दिलीप कुमार, करनो बड़ाईक, रामचंद्र पांडेय, गौरव प्रसाद, संदीप कुमा...