कर्रा में बिजलीकर्मी पर फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार, जेल
रांची, मई 26 -- खूंटी, संवाददाता। कर्रा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में 18 मई को विद्युतकर्मी हेरमन होरो को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के चेटे गांव निवासी 33 वर्षीय रमेश तिर्की उर्फ रवि तिड़ू उर्फ सिपाही तथा कर्रा थाना क्षेत्र के पदमपुर निवासी 46 वर्षीय राहुल मुंडा उर्फ नंदू शामिल हैं। मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद कर्रा थाना में कांड संख्या-37/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ तोरपा विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था. यह भी पढ़ें- कुंदन हत्याकांड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.