रांची, अप्रैल 21 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा थाना क्षेत्र में सोमवार संध्या एक हादसे में लगभग 25 से 30 वर्ष के अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्रा स्टेशन रेलवे फाटक से करीब आधा किलोमीटर दूर पोल संख्या 455/25 एवं 455/27 के बीच यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव देखा, जिसके बाद तुरंत कर्रा थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस को जांच में कठिनाई हो रही है।युवक के पहनावे के आधार पर पहचान की कोशिश:मृतक ने चेकदार शर्ट, नीले रंग का जींस पैंट, नीले रंग की प्लास्टिक ब...