रांची, जून 26 -- कर्रा, प्रतिनिधि। खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत डूफू गांव निवासी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता शुशील पहान का गुरुवार रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। शुक्रवार को उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार दोपहर उनके पैतृक गांव डूफू में आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी और बढ़े हुए ब्लड शुगर के कारण रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार रात भोजन के दौरान उन्हें दो बार हार्ट अटैक आया, जिससे उनका निधन हो गया। अंतिम यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, झामुमो जिला अध्यक्ष जुबैर खान, विधायक प्रतिनिधि अनुप लकड़ा सहित हजारों लोग शामिल हुए। स...