कर्रा में किशोरी की संदिग्ध स्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस
रांची, जून 23 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा थाना क्षेत्र के बमरजा पंचायत के खरतंगा गांव में 16 वर्षीय किशोरी प्रियंका केरकेट्टा की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार किशोरी ने आत्महत्या की है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात प्रियंका परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी।
घटनाक्रम मंगलवार सुबह परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम पर निकल गए। करीब 10-11 बजे जब परिजन घर वापस लौटे तो प्रियंका के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं आया तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने खिड़की से अंदर देखा तो स्थिति देखकर घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना तुरंत कर्रा थाना पुलिस को दी गई।
पुलिस की कार्रवाई सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.