रांची, मार्च 19 -- कर्रा, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को कर्रा प्रखंड में प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम के तहत बूथ लेवल एजेंट एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन कर्रा स्थित रामसिंह के आवासीय परिसर में हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा ने की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने बूथ लेवल एजेंटों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने मनरेगा के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों के 100 दिन के रोजगार पर संकट खड़ा हो सकता है।कार्यक्रम के दौरान जिला एसआईआर ट्रेनर सह मुरहू प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.