रांची, जून 10 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा थाना क्षेत्र के धानामुंजी गांव के समीप बुधवार दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान मुरहू थाना क्षेत्र के पांडू बिचना गांव निवासी मरकस संगा की पत्नी 37 वर्षीय हिरामुनी संगा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिरामुनी संगा किसी निजी कार्य से स्कूटी से धानामुंजी से जलटांडा की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस और ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पतालः

घटना की सूचना घटना की सूचना मिलते ही कर्रा थाना की गश्ती पुलिस तथा स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, खूंटी पहुं...