रांची, अप्रैल 28 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के ग्राम प्रधान संघ ने जीपूटोली के ग्राम प्रधान करमा मुंडा और मानपुर के ग्राम प्रधान बिरसा मुंडा को संघ से निष्कासित कर दिया है। मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दोनों पर संघ को भंग करने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया। संघ के अनुसार, दोनों सदस्य बैठकों में भाग नहीं लेते थे और संगठन की गतिविधियों की आलोचना करते रहे। साथ ही निजी स्वार्थ में नया नेतृत्व चयन की योजना बना रहे थे। संघ ने स्पष्ट किया कि नियमों के तहत ही संचालन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.