रांची, मई 7 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा थाना क्षेत्र के लिमड़ा गांव में बुधवार देर शाम हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लिमड़ा गांव निवासी स्व सुकरा कच्छप के पुत्र 18 वर्षीय संदरू कच्छप के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार संदरू कच्छप बुधवार को बाइक से गोविंदपुर रेलवे स्टेशन घूमने गया था। लौटने के दौरान बुधवार रात करीब 7:30 बजे लिमड़ा गांव के समीप विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कर्रा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया गया। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.