रांची, अप्रैल 4 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना में छह युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पहली घटना लतरातू गांव समीप शनिवार देर शाम सड़क दुघर्टना में दिवरी गांव निवासी 26 वर्षीय बिमल लकड़ा (पिता- बोदो लकड़ा) एवं 26 वर्षीय पंकज कच्छप (पिता टोयो उरांव), 20 वर्षीय प्रकाश उरांव (पिता लोहर उरांव), 17 वर्षीय दिपक कच्छप (पिता बिशू उरांव) गंभीर रूप से घायल हो गए। दिवरी गांव के चारों युवक अपने मोटरसाइकिल से लतरातू डैम घुमने गये हुए थे, जहां से लौटने क्रम लतरातू गांव समीप मोड़ पर मोटरसाइकिल का नियंत्रण खोने की वजह से सड़क दुघर्टना में बिमल लकड़ा एवं पंकज कच्छप गंभीर रूप से घायल हो गए और प्रकाश उरांव व दिपक कच्छप को हल्की चोट लगी है, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस 108 से सीएचसी कर्रा लाया गया, जहां बि...