रांची, मार्च 7 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के उडिकेल पंचायत अंतर्गत जोजोदाग गांव में सरहुल मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और जिला परिषद सदस्य जोरोंग आईन्द शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सरई फूल अर्पण और पारंपरिक प्रकृति वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति आस्था को नमन करते हुए लोगों को सरहुल पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विधायक सुदीप गुड़िया और जिप सदस्य जोरोंग आईन्द ने गांव के बुजुर्गों, मातृशक्ति और युवाओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। अपने संबोधन में विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि सरहुल पर्व जल, जंगल और जमीन से आदिवासी समाज के गहरे संबंध और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.