रांची, अगस्त 4 -- खूंटी, संवाददाता। नालसा एवं झालसा के निर्देश एवं डालसा के तत्वावधान में  संचालित डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को कर्रा प्रखंड के जुरदाग पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में डीएलएसए के एलएडीसी-2 निखिल मेहता, कर्रा प्रखंड के पीएलवी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना, महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकार, साइबर अपराध से बचाव, नालसा की विभिन्न योजनाओं तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क कानूनी सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कानून संबंधी पुस्तिकाएं एवं पंपलेट भी वितरित किए गए। डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने बताया कि  आ...