रांची, अप्रैल 12 -- खूंटी, संवाददाता। कर्रा प्रखंड की घुनसुली पंचायत के चांपी गांव में दो मई को आयोजित होनेवाले मंडा और तीन मई के जेठ जतरा को लेकर रविवार को पांच गांवों के ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मुकुंद पाहन ने की। बैठक में बताया गया कि दो मई को मंडा, रात्रि जागरण और तीन मई को जेठजतरा का आयोजन किया जाएगा। जागरण की रात्रि छऊ कार्यक्रम के लिए दो दलों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें उत्तम सिंह सरदार पुरलिया और एक कलाकार दीनू पाहन मुरहू प्रखंड के हैं। कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंडा और जेठ जतरा संचालन समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष अंजय कुमार, सचिव रुपेश बखला, कोषाध्यक्ष गंदुरा मुंडा, उप कोषाध्यक्ष जितेंद्र प्रधान, संयोजक फूलचंद बाखला और बंधन मुंडा के अलावा राजेंद्र राणा, राजेश महतो, वीरेंद्र महतो, अनु महतो, लालचंद प्रधान...