कर्रही रोड बर्रा से नौबस्ता बंबा तक एक महीने डायवर्जन
कानपुर, मई 15 -- कानपुर। अमृत योजना 2.0 के तहत शरही चौराहा, कर्रही रोड बर्रा से नौबस्ता बंबा (हमीरपुर रोड) तक सीवर लाइन बिछाए जाने का कार्य किया जाना है। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने इस कार्य के मद्देनजर 15 मई से 13 जून तक किया है। डायवर्जन प्वाइंटों पर बैरियर लगा वाहनों को मोड़ा जाएगा। सभी वाहन श्रीकामेश्वर बाबा धाम मंदिर चौराहा से नौबस्ता बंबा (हमीरपुर रोड) की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे सभी वाहन श्रीकामेश्वर बाबा धाम मंदिर चौराहा से दाएं-बाएं होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।सभी प्रकार के वाहन नौबस्ता बंबा (हमीरपुर रोड) से शरही चौराहा (कर्रही रोड बर्रा) की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन नौबस्ता बंबा (हमीरपुर रोड) से बाएं मुड़कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.