रांची, अप्रैल 27 -- मांडर, प्रतिनिधि। "कर्म ही पूजा है" का संदेश देते हुए कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को संत मरिया उच्च विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप का उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चों को अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहकर समाज और देश के विकास में योगदान देने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए करीब 200 रोवर, रेंजर और यूनिट के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मंत्री ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को माननीय राष्ट्रपति से प्रदत्त प्रमाण-पत्र और राष्ट्रीय जम्बूरी प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह सम्मान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का आधार है और इससे रेलवे सहित अन्य शैक्षणिक क्षेत्रों में बेहतर अवसर मिल सकते हैं।उन्होंने प्रतिभागियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.