ललितपुर, दिसम्बर 2 -- ललितपुर। संस्कृत भारती एवं संस्कृत संस्कृति संस्थानम् के तत्वावधान में नेहरू महाविद्यालय में राष्ट्रीय धर्मशास्त्र श्रीमद्भगवदगीता जयन्ती समारोह धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि गीता ज्ञान को आत्मसात कर जीवन पथ पर आगे बढ़ने वाले मनुष्य हर क्षेत्र में सफलता अर्जित करते हैं जबकि गीता रहस्य को न मानने वाले व्यक्ति हार का सामना करते हैं। समारोह का शुभारम्भ संस्कृत भारती के प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं नेमवि के प्राचार्य डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने दीप प्रज्जवलन संग श्रीमद् भगवद्गीता ग्रंथ का पूजन करके किया। प्रारम्भ में छात्र/छात्राओं ने श्रीमद्भगवद्गीता का परायण किया। इस अवसर पर गीता का कर्मयोग तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उसकी प्रासंगिकता विषय पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए डॉ ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि गीता ज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.