बांका, जून 7 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के जमदाहा स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदराचल से पधारे कथावाचक डॉ रवि किशोर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कर्म, पुण्य और मानव जीवन के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। कथावाचक ने कहा कि मनुष्य का जीवन उसके कर्मों से निर्मित होता है। अच्छे कर्म व्यक्ति को सम्मान, सुख और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करते हैं, जबकि बुरे कर्म दुख और अशांति का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलकर किए गए सत्कर्म ही वास्तविक पुण्य हैं, जो इस लोक के साथ-साथ परलोक में भी कल्याणकारी सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना, माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करना, सत...