पूर्णिया, फरवरी 14 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड मुख्यालय में पदस्थापित आवास सहायक पवन कुमार की गुरुवार की रात एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही प्रखंड कार्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई और कर्मियों के बीच मातमी सन्नाटा छा गया। शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख जियाउल हक के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेश केशरी, बीपीआरओ धर्मेंद्र सहनी, उपप्रमुख ललन कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी संजीव कुमार, आरओ चंदन कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों एवं कर्मियों ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.