कर्मी के निधन के बाद पुत्र को मिला नियोजन
धनबाद, मई 13 -- सिजुआ क्षेत्र की निचितपुर कोलियरी में कार्यरत मो. मुश्ताक (59) के निधन के बाद मंगलवार को उनके पुत्र मो. इकबाल आलम को प्रोविजनल नियोजन पत्र सौंपा गया। मालूम हो कि सोमवार को द्वितीय पाली में ड्यूटी के दौरान अचानक मो. मुश्ताक की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें तत्काल सेंट्रल हॉस्पिटल धनबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक निचितपुर टाउनशिप के निवासी थे और अपने पीछे छह पुत्र व एक पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। नियोजन पत्र देने दौरान एरिया के अधिकारी प्रमोद सिंह, नीलेश जोशी, कोलियरी प्रबंधक कमलेश कुमार, कार्मिक प्रबंधक मुकेश कुमार समेत विभिन्न श्रमिक संगठनों के नेता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- रोजगार सेवक लुखीराम टुडू के आकस्मिक निधन पर शोक यह भी पढ़ें- पैथोलॉजी, ईसीजी और एक्सरे जांच की नि:शुल्क सुविधा
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.