कर्मी की मौत के बाद आश्रित को मिला नियोजन
धनबाद, मई 12 -- कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कार्यरत नरेश महतो (46) की तबीयत रविवार की सुबह अचानक बिगड़ गई। सहकर्मी उसे उठाकर ए केंद्रीय अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। सोमवार को परिजनों के अलावा विभिन्न संगठनों के लोग शव को कतरास क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष रखकर आश्रित को नियोजन देने की मांग करने लगे। करीब एक घंटा के बाद जीएम सुधाकर प्रसाद के साथ संयुक्त मोर्चा समर्थकों की वार्ता हुई। इसमें नरेश के पुत्र चंद्रमोहन महतो को प्रोविजनल नियोजन देने पर सहमति बनी। वार्ता में प्रबंधन की ओर से एपीएम अशोक कुमार, दिनेशचंद्र पांडेय, संजय चौधरी के अलावा यूनियन प्रतिनिधियों में छोटू सिंह, महादेव महतो, विपिन राय, कुलदीप गोस्वामी, टेकलाल महतो आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मजदूरों की समस्याओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.