बक्सर, अप्रैल 11 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर। वैवाहिक कार्यक्रम के लिए कर्मिशियल गैस सिलेंडर लेने से पहले रसोईया या कैटरर्स निबंधन करायेंगे जिसे संबंधित तेल कंपनियां सात दिनों में उपलब्ध करायेगी। इसके अलावा जिस व्यक्ति के घर में वैवाहिक कार्यक्रम है, वह शादी के कार्ड के साथ अपने संबंधित एसडीएम को कर्मिशियल गैस की आपूर्ति के लिए आवेदन देंगे, जिसमें इस बात का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिये कि उन्हें कितने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आवश्यकता है और उनके वैवाहिक कार्यक्रम में कितने लोगों के शामिल होने की संभावना है। (बक्सर से मनोज सिंह)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...