नोएडा, मई 17 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-58 थाने में कंपनी को डाटा चोरी कर बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। महिला उद्यमी सोनिका रावत ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-57 स्थित एरिसन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक हैं। पीड़िता के अनुसार उनके यहां काम करने वाले मिथिलेश तथा आशीष त्यागी ने धोखाधड़ी करते हुए कंपनी की वेबसाइट, वेबसाइट का डाटा, सोर्स कोड, क्लाइंट डिटेल्स, माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट, सर्वर एक्सेस, एप्लीकेशन डाटा, आदि हैक करके अपने निजी फायदे के लिए मनोज त्यागी और कैलाश कुमार राय आदि को बेच दिया। महिला के अनुसार इस घटना से उनकी कंपनी को लाखों का नुकसान हुआ है तथा वह आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हुई हैं। यह भी पढ़ें- कंपनी निदेशक की फर्जी व्हाटसऐप डीपी बनाकर ठगी पुलिस ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर...