सीतामढ़ी, मई 3 -- सीतामढ़ी। शहर के बीचों-बीच बहने वाली पवित्र लक्ष्मण नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने को लेकर रविवार की सुबह जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय के नेतृत्व में लखनदेई पुल के दोनों ओर नदी की पेटी, तट एवं छठ घाटों की व्यापक सफाई कराई गई। अभियान में जिला प्रशासन के आधे से अधिक अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी, कर्मी तथा सफाईकर्मी शामिल हुए। सुबह से ही लखनदेई पुल के पास प्रशासनिक हलचल तेज रही। डीएम स्वयं मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य की निगरानी करते रहे। पुल के नीचे जमे कचरे, गाद और अन्य अपशिष्टों को हटाया गया। यह भी पढ़ें- अभियान चलाकर गंदगी फैलाने वालों पर लगाया जाएगा जुर्माना विशेष रूप से छठ घाटों और नदी किनारे की सफाई कर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया गया। नगर निग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.