दरभंगा, अगस्त 4 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के आह्वान पर 27 जुलाई से आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल को समाप्त किए जाने से आहत सीएम साइंस कॉलेज इकाई के कर्मचारियों ने असंतोष जताया है। विवि प्रशासन के साथ हुए समझौते की समीक्षा के लिए सोमवार को कॉलेज में कर्मचारी संघ इकाई की आम सभा की बैठक आयोजित कर संघ के के निर्णय पर रोष व्यक्त किया गया। इकाई संघ के संरक्षक पवन कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित सदस्यों ने 27 जुलाई से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल में हुए समझौते पर अपना विचार रखते हुए समझौता पत्र को पूरी तरह से निराधार बताया। सदस्यों ने प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा एवं अध्यक्ष अशोक कुंवर पर स्वयं के हित में हड़ताल को आनन-फान...