चम्पावत, अगस्त 10 -- योगेश, चम्पावत। पशुपालन विभाग के के पैराबैट कर्मियों ने मानदेय बढ़ाने और अन्य सुविधा देने की मांग की है। इस संबंध में पैराबैट कर्मचारियों ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को ज्ञापन दिया। पैराबैट कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। कहा कि पैराबैट कर्मचारी बीते दो दशक से विभाग के समस्त कार्यो में योगदान देते आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। फिर भी कई बार मांग किए जाने के बाद सरकार पैराबैट कर्मियों को उचित मानदेय दे रही है और न ही अन्य विभागीय सुविधाएं दे पा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...