रांची, मार्च 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के आह्वान पर लंबित एसीपी और एमएसीपी भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। गुरुवार को कर्मचारी संघ के सदस्य शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में पूर्ण कार्य बहिष्कार और बंदी शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही, जिससे परिसर की सामान्य गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित रहीं और अधिकांश विभागों में कामकाज ठप रहा। वहीं, आंदोलनकारी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रभारी कुलपति डॉ. डीके सिंह के खिलाफ-विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि समिति के छह सदस्यों की आपसी सहमति से लिए गए निर्णय के बावजूद प्रभारी कुलपति द्वारा इसे स्वीकार नहीं किया गया। इस रवैये से समाधान न निकलने के कारण कर्मचारियों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.