बिहारशरीफ, अगस्त 10 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नियमित व संविदा कर्मियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। उसके बाद 31 सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष जयवर्द्धन ने कहा कि बिहार राज्य में कर्मचारी-शिक्षकों के लाखों पद रिक्त पड़े हैं। इन पदों पर ठेका-संविदा, आउटसोर्सिंग, पीपीपी मोड आधारित व्यवस्था लागू की जा रही है। बिहार सरकार पेंशन की मांग को नजरअंदाज कर रही है। इन मांगों को लेकर कर्मियों ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है। जिला महामंत्री संजय कुमार ने कहा कि पुराने पेंशन को लागू किया जाय, सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाय, सभी विभागों एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में रिक्त पदों को भरा जाय, 8वें वेतन का लाभ ससमय दिया जाय आदि मांगों को लेकर आंदोलन कि...