सहरसा, मई 21 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ सह भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के आवाहन पर बुधवार को सर्वनारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय के सभी शिक्षिकेत्तर कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल किया। इस हड़ताल के कारण कॉलेज का प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने बताया कि यह आंदोलन सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप वेतन सुधार तथा ओल्ड पेंशन स्कीम को पुनः लागू करने जैसी विभिन्न 15 सुत्री मांगों को लेकर किया गया। सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने पुरजोर तरीके से मांग उठाई कि शिक्षकों की तर्ज पर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की सेवानिवृति की आयु भी 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष की जाए। यह भी पढ़ें- बीएनएमयू कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय परिसर में दिया ध...