कर्मियों को सम्मान, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल
आगरा, मई 2 -- देहली गेट स्थित क्वीन विक्टोरिया इंग्लिश मीडियम स्कूल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज और विद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के योगदान को सम्मान देना तथा विद्यार्थियों में उनके प्रति संवेदनशीलता और सम्मान की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक नृत्य और लघु प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया। उनकी मासूम अदाओं और उत्साह ने पूरे माहौल को उल्लास से भर दिया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने गीत प्रस्तुत कर श्रमिक दिवस के महत्व को रेखांकित किया। गीतों से उन्होंने श्रमिकों के परिश्रम, समर्पण और समाज में उनकी अहम भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।विद्यालय यह भी पढ़ें- लोयोला हाई स्कूल में श्रमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.