रांची, जून 24 -- खूंटी, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की खूंटी जिला इकाई ने बुधवार को बिरसा कॉलेज में छात्र सुरक्षा, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रभारी प्राचार्य डॉ. चंद्र किशोर भगत को ज्ञापन सौंपा। जिला संयोजक हीरांजलि हेमरोम के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के दौरान प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी सहित कई छात्र प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ज्ञापन में परिषद ने कॉलेज परिसर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। एबीवीपी ने हाल के वर्षों में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में हुई अग्निकांड की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कॉलेज में स्थापित अग्निशामक यंत्रों की जांच, उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण देने की मांग की। इसके साथ ही नियमित ...